Top YouTube Channels on Health in Hindi | स्वास्थ्य पर हिंदी के टॉप यूट्यूब चैनल
आज हम प्रस्तुत कर रहे हैं एक नयी लिस्टिंग- हिंदी में हेल्थ विषयों पर यूट्यूब चैनल। यह लिस्ट भी हमारी अन्य लिस्टों की तरह पूरी तरह एक-एक चैनल को परख कर बनायी गयी है. इसकी विशेषता यह है कि इसे बनाने में चैनलों की विश्वसनीयता को ध्यान में रखा गया है, न कि उनकी लोकप्रियता या सब्सक्राइबर काउंट को देखकर।
इन चैनल्स को देख कर आप समझ जाएंगे कि हमारा उद्देश्य स्पष्ट है- अपने प्रिय पाठकों तक स्वास्थ्य पर ऐसी जानकारी को पहुंचाना जो मेडिकल तथ्यों और रिसर्च पर आधारित हो। चाहे कोई चैनल कितना ही बड़ा क्यों न हो, अगर उसमें झूठे और मनगढंत टोटके परोसे गए हों, बहुत बढ़ा-चढ़ा कर दावे किये गए हों, पूरा ध्यान अपने या अपने प्रायोजकों के प्रोडक्ट या सेवाओं को बेचने पर हो- ऐसे चैनल को इसमें जगह नहीं दी गयी है। इसीलिए बहुत मेहनत के बाद भी हम केवल 22 ऐसे चैनल ढूंढ पाए।
We're introducing a new channel today: Top YouTube Channels on Health Topics in Hindi. This list, like our other lists, has been compiled after carefully evaluating each channel. Its unique feature is that it takes into account the channels' trustworthiness/ dependability, not their popularity or subscriber count.
When you visit these channels, you'll understand that our goal in compiling this list is clear: to provide our dear readers with health information based on medical evidence and research. No matter how large a channel is, if it promotes dubious health information and myths, makes exaggerated claims, or focuses solely on selling its own or its sponsors' products or services, such channel is not included. That's why, despite our extensive efforts, we were able to find only 22 highly dependable Hindi channels on YouTube that deal exclusively with health.
यह रहा लिंक: स्वास्थ्य पर हिंदी के टॉप यूट्यूब चैनलों की लिस्ट (और इसके संकलन में किन बातों पर ध्यान दिया गया) | List of Top Hindi YouTube Channels on Health (and what factors were considered in its compilation).
अगर इन चैनलों में से किसी में गलतबयानी या दुष्प्रचार दिखे तो हमें इस ईमेल पर बताने का कष्ट करें। कोई उम्दा और विज्ञान-आधारित चैनल हमारी नज़रों से बच गया हो तो उसके बारे में भी हमें बताने का कष्ट करें।
If you notice any misinformation or undue commercial intent on any of these channels, please let us know by email at kp.nd.2008@gmail.com . If any excellent evidence-based channel has escaped our notice, please let us know about it too.
