Top Hindi YouTube Channels on Health Based on Reliability | स्वास्थ्य पर हिंदी के टॉप यूट्यूब चैनल- विश्वसनीयता के आधार पर

[English version of this post is available at the end of Hindi version.]

यह हेल्थ और उससे जुड़े विषयों पर हिंदी YouTube चैनल की एक मेहनत से बनाई गई लिस्ट है। इन चैनलों को मुख्य रूप से स्वास्थ्य की जानकारी और सलाह की विश्वसनीयता के आधार पर चुना गया है, न कि उनकी लोकप्रियता या सब्सक्राइबर काउंट के आधार पर।

हमारा मकसद हमारे पाठकों को YouTube पर स्वास्थ्य सम्बन्धी की जानकारी के भरोसेमंद वीडियोज़ ढूंढने में मदद करना है और उन चैनलों से बचाना है जो गलत जानकारी फैलाते हैं या बढ़ा-चढ़ाकर और गुमराह करने वाले दावे करते हैं।

इस लिस्ट को बनाने के लिए हमने किन बातों पर ध्यान रखा और कैसे यह संकलन केवल 22 चैनल्स में सिमट गया- इसे जानने के लिए इस लिस्ट के बाद, “कैसे चुने हमने हेल्थ मामलों पर सबसे भरोसेमंद, सबूतों पर आधारित YouTube चैनल?” सेक्शन में बताया है. इसके बाद दिया गया disclaimer (अस्वीकरण) भी ज़रूर पढ़ें।

यह रही हेल्थ पर बहुत भरोसेमंद हिंदी YouTube चैनल्स की लिस्ट (अंग्रेज़ी अक्षरों के क्रम में - in alphabetical order):

Ask Dr Santosh - The channel focuses on medicines and tests. The videos are slightly technical but contain good scientific information and advice.
Clinical Guruji - Publishes medical educational videos, often technical, but very good for understanding anatomy, procedures, and health issues.
Dr arjun Sabharwal - A channel devoted to kidney diseases and medicines/ supplements. Sometimes it also carries videos bunking health myths and explaining medical facts.
Dr Navin Agrawal CARDIO CARE - The channel is focused on cardiac health, and its cautions about medication and symptoms are especially valuable.
Dr Vijayant Govinda - A niche channel on urology/andrology, it has a good library of videos on this speciality in which relevant issues have been discussed in detail.
Dr. Pankaj Walecha - A specialist channel on knee and hip surgeries with enormous video resources.
Dr. Richa Tiwari - The channel has good public resources on health despite some reserved for members. She does offer a paid smoking-cessation course and consultations, which, to our knowledge, do not raise a conflict with the information and advice on the channel.
Dr.Education - A channel exposing myths and medical malpractices, and with well researched, evidence-driven videos.
Fit Tak - Leaning towards weight loss, the channel has good podcasts with experts, also sharing of experiences. Also includes videos on beauty, skincare and general lifestyle content.
Food Pharmer - The channel primarily exposes misinformation spread by food brands, busts myths around packed foods, and exposes food adulteration.
Hair and health With Dr Vikram - With focus on hair health, the channel carries good discussion and advice in this area. Though it promotes its own products, the core remains unbiased information, advice and myth-busting.
HairMD India - A specialist channel focusing on hair and scalp health. Explains health issues scientifically and avoids touting total cure for skin diseases.
Health beats by Biswa - A small channel with mostly short videos. It has been included because even in shorts, it tries to give correct information and avoid quick, absolute treatments and claims.
Healthandclinicaltipshindi - The smallest channel in the list, it gets chosen for its moderate, scientifically validated information and advice.
Hindi Health Videos - The channel explains medical facts, and provides information and advice based on medical logic and research findings. Some videos directly expose myths, especially regarding traditional medicine and herbs.
My Expert Doctor Hindi - A good channel with good resources that passed our test of reliability and correct information and advice.
Online HIV & STD Specialist… - The channel specializes in HIV and sexually transmitted diseases. Most of the videos on the channel explain medical matters, answer common questions and bust myths.
Prashant Desai - The channel has a nice way of explaining health matters, and has many myth busting videos.
Swasthya plus - Multilingual channel by a health organization, its videos are made by in-house experts and do not make excessive claims.
The Yoga Institute - Many good videos on health, with focus on yogasanas and pranayamas and a tilt towards food and naturopathy.
Total Health - A playlist in DD News channel, it is a long-standing good resource on health education and updates. Majority of its videos are interviews with experts.
Zen Spine Hindi - The specialist channel is devoted to spine health - mostly spine surgery - and is run by a spine surgeon.

Top Hindi YouTube Channels on Health and Wellbeing

कैसे चुने हमने हेल्थ मामलों पर सबसे भरोसेमंद, सबूतों पर आधारित YouTube चैनल?

हमने पाया कि यूट्यूब पर हिंदी में स्वास्थ्य के नाम पर बहुत गलत जानकारी और सलाहें दी जा रही हैं जिनपर भरोसा करके लोग अपना स्वास्थ्य खराब कर बैठते हैं. तो विचार आया कि अगर हम ऐसे चैनल्स को सामने रख रखें जिनकी जानकारी व सलाहों पर भरोसा किया जा सके तो यह हमारे पाठकों को सेहत के बारे में फेक न्यूज़ और गलतबयानी से बचे रहने में मदद करेगा.

हमने सोचा था कि कम से कम ऐसे 50 चैनलों की लिस्ट तैयार कर पाएंगे, लेकिन हम केवल 22 चैनल ही चुन पाए क्योंकि नामी-गरमी डॉक्टर्स और बहुत बड़े यूट्यूबर्स ने भी गलतबयानी में कसर नहीं छोड़ी है. कड़वा सच तो यह है कि कई ऐसे लोग जिनके चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर और करोड़ों व्यूज हैं, वो झूठे दावों और लफ्फाजी के बल पर ही इतने आगे बढ़े हैं.

इस लिस्ट के संकलन में हमने कुछ इस तरह चैनल्स को चुना या छोड़ना उचित समझा:

1. शुरुआती स्क्रीनिंग

हमने स्वास्थ्य और उससे जुड़े विषयों पर ऐसे हिंदी YouTube चैनल पहचाने जो कम से कम एक साल पुराने थे, जिन्होंने कम से कम 50 वीडियो पब्लिश किए थे, और जो नियमित तौर पर वीडियो बनाते थे।

2. विषय से कितना जुड़ाव है

फिर हमने वे चैनल हटा दिए जो खास तौर पर हेल्थ या उससे मिलते-जुलते विषयों पर नहीं थे। हमने मुख्य धारा के मीडिया संस्थानों के अच्छे हेल्थ-एजुकेशन वाले सेक्शंस पर भी विचार किया।इनमें हमें DD News के अलावा कोई अन्य चैनल नहीं मिला जिसके स्वास्थ्य सम्बन्धी खंड को हम एक अलग प्लेलिस्ट के रूप में सम्मिलित कर पाते। 

3. बिलकुल साफ़ दिख रहे गलतबयानी वाले चैनलों को हटाना

हमने उन चैनलों को हटा दिया जिनके कंटेंट में गलत जानकारी या गुमराह करने वाली स्वास्थ्य सलाह के साफ़ संकेत दिख रहे थे। इनमें भड़काने वाले, क्लिकबेट-स्टाइल थंबनेल और टाइटल शामिल थे जो बहुत बढ़ा-चढ़ाकर, अविश्वसनीय या साफ़ तौर पर गलत दावे कर रहे थे।

4. गहराई से छानबीन 

यह इस काम का सबसे मुश्किल हिस्सा था। हमने हर शॉर्टलिस्ट किए गए चैनल्स के कंटेंट को गहराई से जांचा-परखा, जिसमें इन बातों पर खास ध्यान दिया गया:

जानकारी मेडिकल विज्ञान के आधार पर कितनी भरोसेमंद है। 

क्या दावों और सुझावों को साइंटिफिक सबूतों से सपोर्ट मिला था। क्या खाने की चीज़ों, जड़ी-बूटियों, दवाओं और इलाज के फ़ायदों, सीमाओं, जोखिमों और संभावित साइड इफ़ेक्ट्स पर ज़िम्मेदारी से चर्चा की गई थी।

क्या चैनल ने हेल्थ की जानकारी ज़िम्मेदारी से दी, बिना बेवजह डर पैदा किए या झूठे वादे किए।

जिन चैनल्स में अपने या किसी और के प्रोडक्ट या सेवाओं के बारे में प्रमोशन पाया गया, क्या इनकी वजह से  चैनल की जानकारी और सलाहें इस हद तक प्रभावित को नहीं हुईं कि लोग उन्हें देखकर स्वास्थ्य विषयों पर गलत धारणा बनाने लगें। 

5. लोकप्रियता को सबसे कम अहमियत दी गई

हमारे संकलन में सब्सक्राइबर की संख्या, व्यूअरशिप और पॉपुलैरिटी कोई तय करने वाले कारक नहीं थे। यही वजह है कि हमारी लिस्ट में कुछ काफ़ी छोटे हिंदी हेल्थ चैनल शामिल हैं, जबकि लाखों सब्सक्राइबर वाले कई चैनल इसमें शामिल नहीं हो पाए हैं।

कुछ बाहर किये गए चैनलों के पीछे शानदार डिग्री और सालों के अनुभव वाले बेहतरीन मेडिकल प्रोफ़ेशनल हैं। कुछ चैनलों को हॉस्पिटल और दूसरे जाने-माने ऑर्गनाइज़ेशन चलाते हैं। फिर भी, सिर्फ़ डिग्रियां या संस्थानों से जुड़ाव इस बात की गारंटी नहीं दे सकते कि किसी चैनल पर पब्लिश की गई सभी जानकारी और सलाह लगातार भरोसेमंद रही हैं।

हमें ऐसे चैनल भी मिले जिनमें काम का हेल्थ कंटेंट था और जो अपने प्रोडक्ट या सर्विसेज़ को प्रमोट करने पर काफ़ी ज़ोर देते थे। जहाँ इस तरह के प्रमोशन से जानकारी की आज़ादी और भरोसेमंद होने पर हमारे भरोसे पर असर पड़ा, हमने उन्हें शामिल नहीं करने का फ़ैसला किया।

ब्यूटी, बॉडीबिल्डिंग या दूसरे सब्जेक्ट्स पर खास तौर पर काम करने वाले चैनल जिनमें स्वास्थ्य पर जानकारी तो थी लेकिन फोकस नहीं था,  उन्हें भी छोड़ दिया गया।

हमारा मकसद सबसे लोकप्रिय या बड़े हिंदी हेल्थ चैनलों को इकट्ठा करना नहीं था, बल्कि उन चैनलों की पहचान करना था, जो हमारी जांच के आधार पर, तुलना में भरोसेमंद हेल्थ जानकारी और सलाह देते थे।

डिस्क्लेमर [अस्वीकरण]

यह लिस्टिंग नवम्बर 2026  के हमारे आकलन को दर्शाती है। हमने इन चैनलों को इसलिए चुना है क्योंकि हमारी जांच में उनका कंटेंट उन सब चैनल्स में से जिन्हें हम परख पाए सबसे भरोसेमंद और ज़िम्मेदार पाया गया-  हालांकि कोई भी इंसानी आकलन पूरी तरह से गलती से मुक्त नहीं होता।

हमने हर चुने हुए चैनल द्वारा जारी किए गए हर वीडियो के हर शब्द और हर फ्रेम की जांच नहीं की है। इसलिए शामिल करने का मतलब यह नहीं है कि हम हर वीडियो में दिए गए हर बयान, सलाह या राय का समर्थन करते हैं।

न ही हम इस बात की गारंटी दे सकते हैं कि कोई चैनल जिसे हमने भरोसेमंद पाया है, वह भविष्य में कभी भी गलत, गुमराह करने वाली या नुकसान पहुंचाने वाली जानकारी पब्लिश नहीं करेगा। कंटेंट की गुणवत्ता समय के साथ बदल सकती है, और देखने वालों को अपना फैसला खुद लेना चाहिए और पर्सनल मेडिकल सलाह के लिए डॉक्टर या अन्य पेशेवर जानकार से सलाह लेनी चाहिए।

इस लिस्टिंग का मकसद पढ़ने वालों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी और सलाहों के सही YouTube स्रोतों को  पहचानने में मदद करना है। यह मेडिकल सलाह, निदान या इलाज का विकल्प नहीं है।

--------------------------

We are please to present to you 22 top YouTube channels in Hindi that are focused on health and wellbeing. This is the first edition of this listing, published in November, 2026.

What does this listing tell you about the best Hindi YouTube channels on health?

This is a manually curated list of Hindi YouTube channels on health and related subjects. The channels have been selected primarily on the basis of the reliability of the health information and advice they provide, not their popularity or subscriber count.

Our aim is to help our esteemed visitors find dependable sources of health information and avoid channels that spread misinformation or make exaggerated and potentially misleading health claims.

How we selected the most reliable, evidence-based YouTube channels on health matters

Our selection process involved several stages.

1. Initial screening

We began by identifying Hindi YouTube channels on health and related subjects that were at least one year old, had published at least 50 videos, and were reasonably regular in uploading content.

2. Subject relevance

We removed channels that were not primarily devoted to health or closely related subjects. We also considered good health-education sections of mainstream media organisations. However, apart from DD News, we did not find other mainstream media channels with sufficiently substantial and exclusive health playlists for inclusion.

3. Elimination of channels with obvious red flags

We excluded channels whose content displayed clear signs of misinformation or misleading health advice. These included provocative, clickbait-style thumbnails and titles making highly exaggerated, implausible or patently incorrect claims.

4. Detailed content assessment

This was the most demanding part of the exercise. We reviewed the content of each shortlisted channel, paying particular attention to:

  • Medical accuracy and the reliability of health information.

  • Whether claims and recommendations were supported by scientific evidence.

  • Whether the benefits, limitations, risks and possible side effects of foods, herbs, medicines and treatments were discussed responsibly.

  • Whether the channels communicated health information responsibly, without creating unnecessary fear or offering unrealistic promises.

  • Transparency about the qualifications and expertise of presenters, as well as commercial interests, product promotions and services.

5. Popularity was given the least importance

Subscriber count, viewership and popularity were not the deciding factors in our selection. This explains why our list includes some relatively small Hindi health channels, while several channels with millions of subscribers have not made it.

Some excluded channels have excellent medical professionals with impressive qualifications and years of experience behind them. Some are run by hospitals and other established organisations. However, professional credentials or institutional backing alone cannot guarantee that all the information and advice published on a channel are consistently reliable.

We also found channels with useful health content that placed considerable emphasis on promoting their own products or services. Where such promotion affected our confidence in the independence and reliability of the information, we chose not to include them.

Channels primarily devoted to beauty, bodybuilding or other related subjects but not health per se were considered outside the scope of this listing.

Our objective was not to compile the most popular Hindi health channels, but to identify those that, on the basis of our examination, offered comparatively dependable health information and advice.

Disclaimer

This listing reflects our assessment as of 2nd November, 2026. We have selected these channels because our examination found their content comparatively highly reliable and responsible. However, no human assessment is entirely free from error.

We have not examined every word and every frame of every video published by every selected channel. Inclusion therefore does not mean that we endorse every statement, recommendation or opinion expressed in every video.

Nor can we guarantee that a channel we have found reliable will never publish incorrect, misleading or potentially harmful information in the future. The quality of content can change over time, and viewers should continue to exercise their own judgement and consult qualified healthcare professionals for personal medical advice.

This listing is intended to help readers identify useful and dependable sources of health education. It is not a substitute for professional medical consultation, diagnosis or treatment.