कल इंडियन टॉप ब्लॉग्स पर हिंदी ब्लॉगों के बारे मेँ एक त्वरित टिप्पणी की थी। ज़रूरी है की जो हमने इंग्लिश में कहा है, उसे हिंदी में भी कह डालें। इसलिए नहीं कि हमारे हिंदी पाठकों को इंग्लिश नहीं आती बल्कि इसलिए कि हिंदी ब्लॉगिंग के ऊपर लिखी गयी पोस्ट हिंदी में तो होनी ही चाहिए।
हमने पहले बताया था कि हम हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगों की डाइरेक्टरी संकलित कर रहे हैं। हमने अबतक करीब 3000 ब्लॉग देखे हैं और उनमें से करीब 400 ब्लॉगों को चुना है। इनमें से करीब 100-200 ब्लॉग ही डाइरेक्टरी में आ पाएंगे। हम हिंदी ब्लॉगों के बारे मेँ अपने विचार बाद में विस्तार से रखेंगे, अभी तो अपना पहला इम्प्रैशन आपके साथ बाँट रहे हैं।
हिंदी ब्लॉगों की दुनिया सच में इतनी परिपक्व हो चुकी है, हमने नहीं सोचा था। कई विषयों पर काफी समय से ब्लॉग लिखे जा रहे हैं और पुराने ब्लॉगर इस विधा में पूरी तरह निपुण हो चुके हैं। हिंदी ब्लॉग-जगत में कुछेक ब्लॉग छाये हुए लगे। इनका स्तर काफी ऊँचा है और बहुत सारे ब्लॉगर्स इनकी सम-सामायिक विषयों पर टिप्पणियों और स्तरीय ब्लॉगिंग के कायल हैं।
हिंदी ब्लॉग डिजाईन के मामले में इंग्लिश ब्लॉग्स पर भारी पड़ते दिखे। हमें लगता है कि हिंदी ब्लॉगिंग में [इंग्लिश के मुकाबले] कठिनता उन्हें अपने ब्लॉग से और ज्यादा जोडती है।
चूँकि हिंदी ब्लॉग लिखने वालों की मातृभाषा हिंदी होती है, ब्लॉग उन्हें आत्म-अभिव्यक्ति का अच्छा माध्यम देते हैं। शायद इसीलिए हिंदी ब्लॉगों में आपबीती, आसपास के विषयों पर टिपण्णी और कवितायेँ ज्यादा देखने को मिलती हैं। जैसा कि हमने सोचा था, तकनीकी विषयों पर हिंदी में बहुत ब्लॉग नहीं हैं।
ग़ज़ब का भ्रातृ-भाव मिला हमें हिंदी ब्लॉगों में देखने को, जो कई रूपों में प्रकट होता है जैसे, ब्लॉग-रोल, कमेन्ट और ब्लॉग-सूचियाँ। ब्लॉग एग्रीगेटर (समूहक) भी अच्छी पोस्टों को एक साथ लाने का सराहनीय काम कर रहे हैं।
काफी समय हो गया है हिंदी में ब्लॉगिंग को शुरू हुए, लेकिंग फोंट्स की समस्या अभी भी कई ब्लॉगर्स को परेशान करती लगी, विशेषकर मात्राओं का छूट जाना, गलत लगना या गलत जगह में लगना। अच्छा नहीं लगा यह देख कर कि कई ब्लॉगर इस और ध्यान नहीं देते।
अभी इतना ही। हम मूल-रूप से इंग्लिश ब्लॉगर हैं, इसलिए हिंदी में लिखना कम ही होगा, लेकिन कोशिश करेंगे, करते रहेंगे।
क्या आप यह भी देखना चाहेंगे?:
भारतीय ब्लॉगर क्या गलतियाँ करते हैं
भारत पर और भारतीयों द्वारा लिखे गए उत्कृष्ठ ब्लॉग्स की सूची

बढिया प्रयास है यह।
ReplyDeleteहिंदी ब्लाग लेखन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बेहतर कदम इसे कहा जा सकता है।
शुभकामनाएं......
सार्थकता की तरफ बढ़ते कदम
ReplyDeleteAnother nice initiatives. Hats off to your team. Waiting to see the list.
ReplyDeletePhew!!
ReplyDeleteSpelling mistake, and I hate them. Another nice initiative, I meant to say.
Great initiative,good wishes!
ReplyDeleteI am very excited after seeing hindi blog and blog posts. its awesome and waiting to see more posts.
ReplyDelete